भारत
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 March 2026 9:36 AM IST

x
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक आरोपी सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने की। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी रवि शंकर ने बताया, "पुराना बाईपास के पास, गेल इंडिया गैस स्टेशन के बगल में दो संदिग्ध अपराधी तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ उन्हें बेचने के इंतजार में देखे गए। सूचना मिलते ही टुंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी और घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम अमन और दूसरे ने ओनवीर बताया। दोनों टुंडला पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं।"
वहीं, ग्राम विदरखा निवासी अर्जुन मुठभेड़ के दौरान शिकोहाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के इलिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
दरअसल, 10 मार्च को थाना शिकोहाबाद एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि अर्जुन उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। इतना ही नहीं भांडरी नहर पुल के पास तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों आरोपी को पकड़ लिया एवं बच्ची के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर ले लिया। आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने पर तमंचा के बल पर गलत काम करना बताया, जिसे भांडरी नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया था।
शिकोहाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया, "10 मार्च 2026 को अर्जुन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को गांव से बहला-फुसलाकर नहर के पुल के पास ले गया और असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तब उसने मौका पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





