भारत
अंडा करी को लेकर फायरिंग, पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
11 July 2024 10:28 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली।
फतेहगंज: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में अंडा करी को लेकर फायरिंग हुई और आरोपियों ने पुलिस जवानों को भी कुचलने की कोशिश की। दरअसल, होटल पर खाना खाते समय दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दबंगों ने फायरिंग की। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया, दो फरार हो गए। बताया जा रहा है कि फतेहगंज पश्चिमी कस्बा निवासी सौरभ गंगवार बुधवार शाम को दोस्त के साथ होटल पर गए। होटल पर छह युवक पहले से बैठे थे। सौरभ गंगवार ने अंडा करी का ऑर्डर दिया। होटल पर काम करने वाला लड़का अंडा करी पहले से बैठे युवकों को देकर चला गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
अंडा करी को लेकर विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। पहले से बैठे युवक ने तमंचा निकाल कर फायरिंग की। युवक स्कार्पियों से तमंचा लहराते हुए लोधीनगर चौराहा होकर अगरास रोड की ओर भाग गए। सौरभ गंगवार ने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने अगरास रोड पर गाड़ी को रोकने के लिए एक ट्रक खड़ा करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों का पीछा किया। रास्ते में युवकों ने चीता जवानों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। भिटौरा क्रासिंग बंद मिलने पर युवक गाड़ी लेकर सतुईया की ओर भागे। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली।
पुलिस ने रौनक, युवराज उर्फ अर्जुन निवासी चौंड़ा खड़ंजा, दीपक गंगवार निवासी भोलापुर, विनय गंगवार निवासी नरखेड़ा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने चीता मोबाइल के जवानों को कुचलने की कोशिश में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि छह लोगों ने फायरिंग की। पुलिस ने चार को पकड़ लिया है, दो लोग भाग गए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





