भारत

SP आवास के सामने फायरिंग, निजी सुरक्षा गार्ड की मौत, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 July 2026 5:08 PM IST
SP आवास के सामने फायरिंग, निजी सुरक्षा गार्ड की मौत, आरोपी गिरफ्तार
x
इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
चतरा: झारखंड के चतरा शहर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी निजी सुरक्षा गार्ड को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो निजी सुरक्षा गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक गार्ड ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार भी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वाहन चतरा बाईपास निर्माण कार्य से जुड़ी एक निर्माण कंपनी के संचालक का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वाहन से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, मृतक की पहचान और गोलीबारी की वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना केवल आपसी विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story