भारत

रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
22 April 2022 10:43 AM IST
रोहिणी कोर्ट के बाहर फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस, हुआ ये खुलासा
x

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के बाहर गोली चली है. जानकारी के मुताबिक, अब से कुछ देर पहले कोर्ट के बाहर एक शख्स और वकील का झगड़ा हो रहा था. तभी सुरक्षा में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बीच बचाव किया. इस बीच पुलिस वाले की ओर से जमीन की तरफ गोली चल गई.

रोहिणी कोर्ट के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से गोली चल गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस जांच कर रही है कि गोली किस परिस्थिति में चली है. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं गोली दुर्घटनावश तो नहीं चली है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story