
x
विडिओ
Patna पटना। बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद के दौरान यह घटना हुई, जिसमें करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग की सूचना है। घटना में कोचिंग के गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग कोचिंग सेंटर पहुंचे और गार्ड के साथ मारपीट करते हुए परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान सड़क किनारे लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
Patna, Bihar: Educator Khan Sir says, "... All of us were tired of respecting the children. Some uncivilized people came... And they beat up the guard so badly that he is admitted in the hospital. Now see what is happening here. After that we will see here. But these are all very… pic.twitter.com/wOUCwWCXfY
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
खान सर ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कोचिंग को दो दिन में उड़ाने की धमकी दी थी और गार्ड को बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने कहा कि कम फीस में शिक्षा देने के कारण इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Next Story





