
x
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल रोड पर स्थित औसी हब इमिग्रेशन सेंटर के बाहर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले युवक फायरिंग करने के बाद मौके से फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमिग्रेशन सेंटर के बाहर दो राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमिग्रेशन सेंटर के मालिक को कुछ दिन पहले फिरौती के लिए कॉल भी आई थी। फिलहाल इमिग्रेशन सेंटर का मालिक ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की गई।
इमीग्रेशन सेंटर के स्टॉफ का कहना है कि सेंटर के मालिक हरमन कंग विदेश गए हुए हैं। उन्हें फिरौती के लिए पहले भी कई फोन आ चुके हैं। गुरुवार शाम करीब छह बजे एक नौजवान वहां आया और इमीग्रेशन मालिक के बारे में पूछने लगा। जब स्टाफ ने बताया कि वे विदेश गए हुए हैं, तो वह वहां से चला गया और कुछ ही देर में वापस आकर उसने सीढ़ियों में खड़े होकर दो फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर सारा स्टाफ डर गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी डी डीके चौधरी ने बताया कि घटना का पता चलते ही वो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। जांच में सामने आया है कि मौके पर जो दो खोल मिले हैं वो पुराने हैं, जबकि गोलियों का निशान कहीं भी नहीं मिला। इससे लगता है कि हमलावरों द्वारा सिर्फ स्टाफ को डराने के लिए किसी एयरगन से फायर किए गए हैं और जाते समय पुराने खोखे वहां फेंक गए हैं। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
वहीं, जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों में मुठभेड़ हो गई, जहां नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि पठानकोट चौक के पास डी-मार्ट के बाहर 22 तारीख को एक व्हीकल को गन प्वाइंट पर स्नेचिंग की कोशिश की गई, जिसके बाद 23 तारीख को शिकायत मिलने पर थाना 8 में मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास के जिलों में रेड की। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस जगह में छिपे हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 10 तारीख को बटाला में फायरिंग की थी और उस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से आरोपी वहां से भाग गए और उन्होंने यहां पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तलाश कर रही थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।
Tagsगुरदासपुरइमिग्रेशन सेंटरफायरिंगमोटरसाइकिल सवार युवकफिरौतीसीसीटीवीजालंधरमुठभेड़गैंगस्टरहरदीप सिंहतेजवीर सिंहपुलिस कार्रवाईडी डीके चौधरीधनप्रीत कौरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





