भारत

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट के बाहर फायरिंग, दोनों आरोपियों को लाया जाएगा मुंबई

jantaserishta.com
16 April 2024 9:30 AM IST
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट के बाहर फायरिंग, दोनों आरोपियों को लाया जाएगा मुंबई
x
अहमदाबाद: दो दिन पहले मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के आद आरोपी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की दिशा में फरार हुए थे। इस पर पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद मुंबई पुलिस ने भुज की पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की एक टीम को साथ में लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान निखिल गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों बिहार के चंपारण जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story