भारत

होली के दिन युवक पर फायरिंग, महिलाओं से छेड़खानी का किया था विरोध, ट्रामा सेंटर में भर्ती

jantaserishta.com
29 March 2021 5:51 PM IST
होली के दिन युवक पर फायरिंग, महिलाओं से छेड़खानी का किया था विरोध, ट्रामा सेंटर में भर्ती
x

DEMO PIC

एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है... राजधानी से बड़ी खबर....

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है. गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया.

दरअसल, ये पूरा मामला लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के पूरन नगर का है. जहां आज होली के दिन एक शख्स ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी. घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में फायरिंग की घटना हुई. फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी शख्स के साथ-साथ उसके पिता व चाचा को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से घायल हुए युवक पर कई मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है.
गौरतलब है आज होली का त्योहार है. प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में लखनऊ में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story