भारत

रेलवे ब्रिज के नीचे युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 March 2026 3:57 PM IST
रेलवे ब्रिज के नीचे युवक पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
x
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित चालीसगांव शहर के हनुमानवाड़ी इलाके में रेलवे ब्रिज के नीचे रविवार रात करीब 10 बजे फायरिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हनुमानवाड़ी इलाके में रेलवे ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिकंदर शेख पर गोली चलाई। कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल सिकंदर शेख को तुरंत इलाज के लिए देवरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर चालीसगांव शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके का मुआयना करके जांच शुरू कर दी। घटना की सही वजह और फायरिंग किसने की, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस आगे की जांच कर रही है।
इस घटना से हनुमानवाड़ी इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को चालीसगांव डिवीजन के डिप्टी एसपी विजय कुमार ठाकुरवाड, एपीआई शंकर मोटे, पीएसआई योगेश माली और उनकी टीम ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी सिकंदर शेख का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयान के आधार पर चालीसगांव शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित युवक के दोस्त और परिजनों से बातचीत कर हमलावर के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, युवक का इलाज करने वाली डॉक्टर जयवंत देवी ने बताया कि रात को ही ऑपरेशन करके युवक के कंधे से गोली निकाली गई। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल, उसका यहां इलाज चल रहा है। अब युवक की हालत सामान्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story