भारत

युवक-युवती पर फायरिंग, छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
12 Jun 2022 3:46 PM IST
युवक-युवती पर फायरिंग, छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक-युवती को गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. युवती के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

दरअसल, ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में रहने वाले शख्स ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का देवर अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था. वह दिल्ली के कर्दमपुरी में फैक्ट्री में काम करता है. शुक्रवार को हमेशा की तरह वह उनके घर आया. रात करीब 2:30 बजे उनकी 18 साल की बेटी बिना बताए ही घर से बाहर उसके साथ कहीं चली गई थी.
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों खन्ना नगर इलाके में पहुंचे तो 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. बदमाशों ने लड़की के साथ रेप करने की भी कोशिश की और सुनसान इलाके में ले जाने लगे. इसका दोनों ने विरोध किया जिसके बाद बदमाशों ने युवक और युवती के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरे मामले में पुलिस अफ़सरों का कहना है कि वारदात में कई पेंच हैं और कई संदिग्ध बयान भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है. जल्द की घायलों के बयान लिए जाएंगे, तब जाकर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story