भारत

पत्नी और साथ आए लोगों पर फायरिंग, एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी का ठनका माथा

jantaserishta.com
4 Feb 2025 8:03 AM IST
पत्नी और साथ आए लोगों पर फायरिंग, एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी का ठनका माथा
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
वडोदरा: गुजरात (Gujarat) के वडोदरा में चोंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी ने अपनी पत्नी और उनके साथ आए दो लोगों पर फायरिंग कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार करके 3 दिन की पुलिस कस्टडी ली है. वडोदरा के मांजलपुर इलाके में 79 वर्षीय हरमिंदर शर्मा रहते हैं, जो भारतीय वायुसेना और ओएनजीसी से रिटायर्ड हो चुके है.
शर्मा और उनकी पत्नी नीलम शर्मा के बीच लंबे वक्त से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. नीलम शर्मा अपने पति के घर पर पहुंचीं और ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की. इसके बाद हरमिंदर शर्मा ने फायरींग की और उनकी पत्नी सहित 3 लोग घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि 77 वर्षीय नीलम शर्मा अपने पति के दूसरे घर में रहती थीं. 25 साल से ज्यादा वक्त से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. नीलम शर्मा ने 2 फरवरी को पहले अपने पति के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद उनके घर अपने केयरटेकर के साथ पहुंचीं और कब्जा लेने की कोशिश करने लगीं.
मौके पर मौजूद सिक्योरीटी गार्ड के रोकने के बावजूद वह नही रुकीं. इसके बाद हरमिंदर शर्मा वहां आए और उन्होंने अपनी लायसंस वाली गन से फायरींग कर दी. इस दौरान 3 लोग घायल हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story