भारत
शख्स पर फायरिंग, गोलियां सीने को चीर निकलीं आर-पार, मौत
jantaserishta.com
14 Oct 2022 1:22 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे।
काशीपुर: कुंडेश्वरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुबह तब हुई जब महल सिंह घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। हत्यारों की दो गोलियां महल सिंह के सीने को चीरते हुए निकल गईं। इसके बावजूद महल सिंह कातिलों के पीछे भागे लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह (65) का स्टोन क्रशर का कारोबार है। गुरुवार सुबह महल सिंह घर के बाहर बैठे थे। पुलिस के अनुसार, इस बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आए और पिस्टल से उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस हत्या के कारण जांचने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्रशर स्वामी को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं।
काशीपुर एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि, हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है। आरोपियों की धरपकड़ को छह टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





