भारत

BIG BREAKING: स्कूल वैन पर फायरिंग से हड़कंप, दहशत में बच्चे, VIDEO

jantaserishta.com
25 Oct 2024 12:00 PM IST
BIG BREAKING: स्कूल वैन पर फायरिंग से हड़कंप, दहशत में बच्चे, VIDEO
x
देखें वीडियो.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल की वैन पर फायरिंग कर दी है. वैन चालक ने बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये स्कूल एक भाजपा नेता का है.
पुलिस स्कूली वैन की जांच में जुटी है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और हर पहलू जांच की जा रही है.
घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इधर, भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने घटना की निंदा की है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story