भारत

मॉर्निंग वॉक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Nov 2021 11:14 AM IST
मॉर्निंग वॉक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी पर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
x

DEMO PIC

रोज की तरह टहलने निकली थी महिला।

आराः भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव स्थित नहर के पास गुरुवार की सुबह एक युवक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली रेलकर्मी की पत्नी को गोली मार दी. इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है.

रोज की तरह टहलने निकली थी महिला
जख्मी महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ वकील राम प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी है. महिला का पति ओडिशा के रावल किला के बंडामुंडा में रेलवे विभाग में फिटर का काम करता है. जख्मी महिला के साथ रही उसकी भतीजी शोभा कुमारी ने बताया कि वे सब 15 नवंबर को अपने गांव बजेन आए थे.
वह दोनों हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं. सुबह टहलने के दौरान नहर के पास उसकी चाची आगे थी और वह अभी पीछे ही थी. इसी दौरान अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी. जब उसने देखा तो उसकी चाची जमीन पर गिर गई और एक युवक दौड़ कर भाग रहा था. महिला को किसने और क्यों गोली मारी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
हाल ही में मुखिया की हुई थी हत्या
बता दें कि अभी बीते 15 नवंबर को ही बाबूबांध पंचायत के मुखिया बजेन गांव निवासी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो बाइक से घर लौट रहे थे. इस बीच भलुआना-प्रीतमपुर गांव के बीच एक एंबुलेंस ने ओवरटेक किया. इसके बाद एंबुलेंस सवार अपराधी ने मुखिया को गोलियों से भून दिया. गोली लगने से मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story