भारत

पुलिस पर फायरिंग...गौ तस्करों ने वारदात को दिया अंजाम...एक जवान घायल

jantaserishta.com
29 Jun 2021 6:42 AM IST
पुलिस पर फायरिंग...गौ तस्करों ने वारदात को दिया अंजाम...एक जवान घायल
x

फाइल फोटो

5 बदमाश गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. पुलिस पर हुई फायरिंग की वजह से क्विक रिस्पांस टीम, यानी कि क्यूआरटी, के जवान को गोली लग गई. हालांकि, गोली जवान के पैर पर लगी और वह अभी खतरे से बाहर है.

इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाश, जो कि कथित तौर पर गौ तस्करी में लिप्त थे, को हिरासत में ले लिया है. घटना सोमवार को हुई, जब बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस इनका पीछा कर रही थी.
यह मामला अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कथित गौ तस्करों का पीछा करना शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. जिसमें मनीष कुमार नाम के एक क्यूआरटी जवान को पैर पर गोली लग गई.
घायल जवान को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जिले की एसपी तेजस्विनी गौतम भी पहुंची. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक जब कथित गौतस्करों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ पाया तो लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें मनीष कुमार को दाहिने पैर पर गोली लग गई. घटना में आरोपी 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story