भारत

छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत

jantaserishta.com
17 March 2024 3:47 PM IST
छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत
x

पंजाब में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत

चंडीगढ़: पंजाब के होशियारपुर जिले में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम एक गैंगस्टर के घर छापा मारने पहुंची। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई।
पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर के आवास पर छापा मारा। यहां पर गैंगस्टर ने भारी संख्या में अवैध हथियार रखे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने रविवार को मीडिया को बताया, ''सीआईए टीम गैंगस्टर सुखविंदर सिंह के घर छापा मारने के लिए गांव पहुंची थी। टीम ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लग गई।''
एसएसपी ने कहा, ''आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अमृतपाल सिंह को शुरू में मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story