भारत

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग

Nilmani Pal
28 Jun 2023 5:59 PM IST
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग
x

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर से बड़ी खबर आई है। आजाज समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद इलाके में हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए बदमाशों ने आजाद पर फायरिंग की। आजाद के पेट और कमर पर गोली लगी है। घायल अवस्‍था में उन्‍हें देवबंद के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।


आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी , सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा की मांग करते हैं!


Next Story