भारत

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग, विरोध में हैदराबाद का चारमीनार बाजार बंद

jantaserishta.com
4 Feb 2022 9:12 AM IST
यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग, विरोध में हैदराबाद का चारमीनार बाजार बंद
x

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमले की घटना को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर हुए हमले को लेकर आज लोकसभा के स्पीकर से मिलने के लिए समय मांगा है. वहीं, हैदराबाद में आज चारमीनार बाजार के हॉकर्स ने बाजार बंद कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के विरोध में चारमीनार बाजार के हॉकर्स ने विरोध-प्रदर्शन किया. चारमीनार पर काला झंडा भी फहराया गया था. प्रसिद्ध लडबाजार की दुकानें भी असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के विरोध में बंद हैं. तेलंगाना पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस का दावा है कि पुराने हैदराबाद में हालात शांतिपूर्ण हैं.
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के बाद गुरुवार को हैदराबाद शहर की मस्जिद में विशेष रूप से दुआ की गई. असदुद्दीन ओवैसी के भाई और एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी, मलकपेट से एआईएमआईएम के विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के रिश्तेदार अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला, दोनों ने ही दिल्ली पहुंचकर पार्टी प्रमुख से मुलाकात की है.
बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि मेरठ से दिल्ली लौटते समय किठौर में छाजरसी टोल प्लाजा के करीब उनकी गाड़ी पर चार राउंड गोलियां चलीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story