भारत

सेना की गाड़ी पर फायरिंग, 3 आतंकी ढेर, VIDEO

jantaserishta.com
28 Oct 2024 2:44 PM IST
सेना की गाड़ी पर फायरिंग, 3 आतंकी ढेर, VIDEO
x
पूरे इलाके की घेराबंदी.
श्रीनगर: जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. सोमवार को सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था जिसमें तीन आतंकवादियों को मार दिया गया है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिले हैं. सेना का ऑपरेशन अभी जारी है.
इससे पहले सोमवार सुबह अखनूर में सेना की एक एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी. ये हमला जोगवान एरिया में हुआ था. तस्वीरों और वीडियो में गाड़ी पर गोलियों के कई निशान दिखाई दे रहे थे. हमले के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है. 32 फील्ड रेजिमेंट ने पूरे इलाके को घेर लिया है.
इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना आज सुबह करीब 7 बजे हुई जब सेना के वाहनों पर 3 आतंकियों ने फायरिंग की. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान की सीमा के पास अखनूर सेक्टर में सोमवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में असन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story