भारत

कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश पर फायरिंग, सिपाही ने मारी चार गोली, हालत गंभीर

jantaserishta.com
18 March 2021 3:27 PM IST
कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश पर फायरिंग, सिपाही ने मारी चार गोली, हालत गंभीर
x

DEMO PIC

वारदात को कोर्ट परिसर में खड़े कैदी वाहन में अंजाम दिया.

हरियाणा के सोनीपत में न्याय का मंदिर ही एक अपराध का गवाह बन गया. जहां कानून के एक रखवाले ने ही कानून की धज्जियां उड़ा दीं और एक पेशी पर आए एक कैदी को गोलियों से भून डाला. उसने इस वारदात को कोर्ट परिसर में खड़े कैदी वाहन में अंजाम दिया. हमले की वजह अभी तक साफ नहीं है.

दरअसल, गुरुवार को रोहतक की सुनारिया जेल से कुख्यात अपराधी अजय उर्फ बिट्टू को पेशी के लिए सोनीपत कोर्ट में लाया गया था. पुलिसकर्मी वैन से अजय को पेशी के लिए लाए थे. वैन कोर्ट परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक वैन से गोलियां चलने की आवाज़ आने लगीं. पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कोर्ट मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी भी वैन की तरफ भागे.
जब अन्य पुलिसकर्मियों वैन में जाकर देखा तो पता चला कि गोली किसी और नहीं बल्कि महेश नामक पुलिस के सिपाही ने चलाई और वो भी एक कैदी को निशाना बनाकर. सिपाही महेश ने कैदी अजय उर्फ बिट्टू को चार गोलियां मारी. वैन में खून ही खून नजर आ रहा था.
फौरन घायल अवस्था मे कैदी अजय को सोनीपत सिविल अस्पताल लाया गया. सोनीपत सिविल अस्पताल से घायल कैदी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. अब सोनीपत पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस इस मामले पर मीडिया से बचती नज़र आई. वारदात के बाद सोनीपत कोर्ट और सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story