भारत

शादी के दौरान पुलिसकर्मी की फायरिंग, पिस्टल के साथ डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
10 Feb 2023 6:10 PM IST
शादी के दौरान पुलिसकर्मी की फायरिंग, पिस्टल के साथ डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल
x
दर्ज हुई एफआईआर.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के बोकारो में एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी और पिस्तौल लेकर डांस करने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। इस मामले में बोकारो स्टील सिटी थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान पुलिसकर्मी ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर रहा है, वहीं कुछ महिलाएं हाथ में पिस्तौल लेकर डांस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बोकारो के नया मोड़ स्थित एक होटल का है, जहां पिछले छह या आठ फरवरी को एक वैवाहिक समारोह का आयोजन किया गया था।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है बारात में फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। हाथ में पिस्टल लिए डांस कर रही महिलाओं की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर पुनीत उरांव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story