दुर्गा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, इलाके में फैली सनसनी

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार रात दुर्गा पूजा के दौरान जागरण में फायरिंग के घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार चार युवकों ने इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं उसकी दो बच्चियां घायल हैं. मरने वाले शख्स का नाम मंजीत यादव बताया जा रहा है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके 3 साथी फरार हो गए हैं. घटना कोतवाली नगर के कोरखाना नील गोदाम के पास की है. वहीं हमले में घायल दोनों बच्चियों का जिला अस्प्ताल में इलाज चल रहा है. उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





