भारत

फायरिंग LIVE वीडियो...युवक ने दोस्त को बनाया निशाना

jantaserishta.com
4 Sept 2025 5:59 PM IST
फायरिंग LIVE वीडियो...युवक ने दोस्त को बनाया निशाना
x
फैली सनसनी.
मनेर: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मनेर थाना के सामने ही एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पहले बातचीत कर रहे थे और अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी.
घटना में घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो मनेर के हुलासीटोला का रहने वाला है. गोली लगने के बाद राहुल लहूलुहान हालत में किसी तरह थाने तक दौड़कर पहुंचा. थानाध्यक्ष ने तुरंत गंभीर हालत में उसे दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस के अनुसार राहुल और आरोपी युवक आपस में दोस्त थे. दोनों कोचिंग और लाइब्रेरी में एक साथ आते-जाते थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी वीडियो को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते आरोपी ने पहले राहुल को कोचिंग से बुलाया और फिर बातचीत के दौरान गोली मार दी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लिया. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायल राहुल को उसके परिचित ने गोली मारी है. दोनों एक-दूसरे को जानते थे और इसी वजह से विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
घायल के पिता राजेश कुमार ने मीडिया से कहा, मेरा बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था, वहीं एक लड़के ने उसे बुलाकर गोली मार दी. मेरा बेटा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story