पापा मंत्री हैं हमारे! कांग्रेसी मंत्री के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग, लहराये हथियार, देखें VIDEO

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी के बाद हुए आशीर्वाद समारोह (रिसेप्शन) में जमकर फायरिंग हुई। धड़ाधड़ फायरिंग करके रिसेप्शन में शादी का जश्न मनाया गया। फायरिंग की घटना के दौरान खुद कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय और सैंकड़ों मेहमान समारोह में मौजूद थे। अब इसी हर्ष फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
पापा मंत्री हैं हमारे; दोनों हाथों में बंदूक लिए शख्स हाल ही कैबिनेट मंत्री बने महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सुपुत्र प्रेमप्रताप सिंह हैं... वीडियो सोमवार को मालवीय के बेटे चंद्रवीर और भाजपा सरकार में राज्यमंत्री रहे धनसिंह रावत की बेटी की शादी का बताया जा रहा है...#हर्ष_फायरिंग pic.twitter.com/Iju2uIF0Vw
— Tarun Sharma (@tarun_sharma62) December 14, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





