भारत

बैंक के अंदर गोलीबारी, आपस में भिड़े दो गार्ड, एक-दूसरे पर की फायरिंग

jantaserishta.com
17 Nov 2021 12:05 AM IST
बैंक के अंदर गोलीबारी, आपस में भिड़े दो गार्ड, एक-दूसरे पर की फायरिंग
x
पढ़े पूरी खबर

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को बैंक की शाखा के अंदर गोलीबारी होने से पैसे निकालने गया बर्तन व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, बैंक की शाखा के अंदर बैंक के नए और पुराने गार्ड आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान व्यवसाय जो पैसों की निकासी करने के लिए पहुंचा था, उसके सीने में गोली लग गई.

कार्रवाई में जुटी पुलिस
गोली लगने के बाद वो वहीं गिर गया. वहीं, गोलियों का छर्रा भी बुजुर्ग को लगा है. ऐसे में आनन फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है. मामला जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव में स्थित कैनरा बैंक की शाखा का है, जहां विवाद के बाद दोनों गार्ड आपस में भिड़ गए और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए.
घटना का कारण अस्पष्ट
इस संबंध में पीएचसी सुपरवाइजर ने बताया कि वो पैसे निकालने बैंक गया था. लेकिन तकनीकी खराबी बताते हुए बैंक कर्मी ने उसे इंतजार करने को कहा. ऐसे में वो बाहर बाहर में रोड के किनारे खड़े था. इसी दौरान बैंक के नए और पुराने गार्ड में विवाद हो गया. इसी दौरान गोलीबारी की गई जो ग्राहक के सीने में लग गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story