भारत

अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की फायरिंग, महिला समेत तीन जख्मी

jantaserishta.com
2 May 2024 4:22 PM IST
अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की फायरिंग, महिला समेत तीन जख्मी
x
सभी खतरे से बाहर हैं।
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिद्धो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और विजय कुमार उर्फ मोनू के घर में घुसकर गोलियां बरसाने लगे। मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है। पड़ोस की महिला ललिता देवी के पैर और एक अन्य व्यक्ति अनिल साहू के हाथ में गोली लगी है। सभी खतरे से बाहर हैं।
बताया जा रहा है कि किसी जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत पहुंचे। पुलिस ने मौके से 4 खोखे भी बरामद किए हैं। फायरिंग का शक कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मोनू से पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में घरवाले बता रहे हैं कि मोनू घर के बाहर खड़ा होकर दीवार पर प्लास्टर करने वाले मिस्त्री से बात कर रहा था। उसी दौरान चार अपराधी आए और गोलियां चलाने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story