भारत

दो गुटों में फायरिंग, इलाका थर्राया, 1 की मौत

jantaserishta.com
28 Feb 2022 10:14 AM IST
दो गुटों में फायरिंग, इलाका थर्राया, 1 की मौत
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के पॉश इलाके के हौज खास (Hauz Khas) थाना स्थित गौतम नगर में रात तीन बजे दो गुटों में फायरिंग हुई. देर रात हुई फायरिंग (Gunshots fires at Delhi) से इलाका थर्रा गया. ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बीती रात 3 बजे 28 साल का शिवम पांडे अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था. तभी तीन अज्ञात हमलावर आए जिन्होंने शिवम पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. गोली शिवम को लगी उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया.

पुलिस के मुताबिक शिवम पांडे पर पहले से हत्या का केस चल रहा है और वो साल 2016 से साल 2021 तक तिहाड़ जेल में बंद था, कोरोना के दौरान उसे बेल मिली थी जिसके बाद से वो बाहर था. सूत्रों के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद शिवम फिर से अपराध से जुड़ने लगा था.
आशंका जताई जा रही है की गैंगवार (Gangwar) की वजह से और शिवम पर को हत्या का केस चल रहा था उस केस की वजह से शिवम पर हमला किया गया. पुलिस ने मौके से सीसीटीवी (CCTV) अपने कब्जे में लिया है जिसमें कई सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story