भारत

पंजाब के इस जिले में फायरिंग, जन्मदिन पार्टी दौरान चली गोलियां

Shantanu Roy
14 Aug 2023 12:15 AM IST
पंजाब के इस जिले में फायरिंग, जन्मदिन पार्टी दौरान चली गोलियां
x
जालंधर। महानगर में जन्मदिन पार्टी दौरान फायरिंग होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दामाद का जन्मदिन मनाने पहुंचे मामा ससुर ने फायरिंग की है। घटना शहर में पड़ते घा मंडी के नजदीक ईश्वर नगर की बताई जा रही है, जहां पर गोलियां चलने की खबर है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है तथा स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले को लेकर जांच कर रही है। ईश्वर नगर निवासी बेबी ने बताया कि उसके बेटे अर्जुन कल्याण ने एक साल पहले लव मैरिज करवाई थी और आज उसका जन्मदिन था, जिसके चलते बहु का मामा राजबीर भी इस पार्टी में मौजूद था। इस दौरान बहसबाजी शुरू हो गई तथा उसने गोलियां चला दी। मामले की फिलहाल छानबीन जारी है।
Next Story