भारत

इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल

jantaserishta.com
19 April 2022 8:04 PM IST
इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के बांसड्रोनी (Bansdroni) इलाके में आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया. इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. इस अपराधिक वारदात को सुबह करीब 10:45 बजे अंजाम दिया गया.

घायलों की पहचान हुई
पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक इस घटनाक्रम में घायल हुए दोनों लोगों की पहचान मोलॉय दत्ता और बच्चू सिंह के रूप में हुई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना में दत्ता के सीने में गोली लगी है. जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी
राजधानी में फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस कमिश्नर समेत प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी है. शूटआउट के इस मामले की जांच कर रही टीम का कहना है कि जल्द ही मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story