भारत

पार्किंग को लकेर सोसायटी में फायरिंग, एक घायल, हिरासत में आरोपी

jantaserishta.com
13 Oct 2025 11:12 AM IST
पार्किंग को लकेर सोसायटी में फायरिंग, एक घायल, हिरासत में आरोपी
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली केंद्रीय विहार सोसायटी में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक की नौबत आ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी के भीतर पार्किंग मार्ग पर दो पक्षों के बीच वाहन निकालने को लेकर मामूली विवाद हुआ था।
दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पाकर थाना बीटा-2 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है तथा घटना में इस्तेमाल गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। सोसायटी परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की पुनः अव्यवस्था न हो।
थाना बीटा-2 पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कार्यवाही की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story