भारत

संपत्ति विवाद में फायरिंग, 72 वर्षीय बुजुर्ग घायल

jantaserishta.com
21 Oct 2025 6:43 PM IST
संपत्ति विवाद में फायरिंग, 72 वर्षीय बुजुर्ग घायल
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तुर्कमान गेट स्थित बड़ी मस्जिद के पीछे फायरिंग की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 72 वर्षीय शाहबुद्दीन नामक व्यक्ति को उनके पोते ने कथित तौर पर संपत्ति विवाद के चलते गोली मार दी। घायल शाहबुद्दीन को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना संपत्ति विवाद को लेकर हुई। शाहबुद्दीन, उनके बेटे और पोते-पोतियों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार सुबह यह विवाद हिंसक रूप ले लिया, जब शाहबुद्दीन के पोते ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं। घटना की सूचना मिलते ही चांदनी महल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग में शाहबुद्दीन को गंभीर चोटें आईं। लेकिन, समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण उनकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पोते की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य भी जमा किए गए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तुर्कमान गेट क्षेत्र में यह परिवार संपत्ति विवाद को लेकर अक्सर चर्चा में रहा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके। सेंट्रल दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story