भारत

न्यूयॉर्क के स्टेशन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों की मौत

jantaserishta.com
12 April 2022 7:19 PM IST
न्यूयॉर्क के स्टेशन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों की मौत
x
बड़ी खबर

न्यूयॉर्क में मंगलवार सुबह को कई लोगों पर गोली चलाई गई है. ये घटना न्यूयॉर्क के Brooklyn सबवे स्टेशन पर हुई है. विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फायरिंग में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. New York City Fire Department के एक प्रवक्ता ने भी बताया है कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली लगी है.

The New York times ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कुल पांच लोगों को गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद स्टेशन पर धुंआ भी था. अभी के लिए पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. शुरुआती जांच के बाद ये भी कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स मेट्रो स्टेशन में कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़ों में आया था. वहीं उसने गैस मास्क भी पहन रखा था. अभी के लिए पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश हो रही है. ये एक आतंकी घटना है या फिर कोई दूसरी साजिश, अभी तक स्पष्ट नहीं है.
इस फायरिंग में 13 लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है. वहीं पुलिस की तरफ से मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे न्यूयॉर्क शहर में मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है. इस हमले को अमेरिकी समय अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया था. ये वो वक्त था जब मेट्रो में कई लोग यात्रा करते हैं और स्टेशन पर भी भारी भीड़ रहती है. इस हमले में कितने आरोपी शामिल हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर अभी तक कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है. लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क किया जाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story