सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग, एक जवान घायल, आपसी विवाद ने पकड़ा तूल

फाइल फोटो
नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के सीआरपीएफ केम्प में सोमवार को शाम सात बजे के आसपास फायरिंग हुई. बत्रा अस्पताल से जानकारी मिली कि सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल वकील सिंह को गोली लगी है जो कि एक दूसरे कांस्टेबल ने मारी है. अभी तक की जांच में पता लगा है कि कांस्टेबल अमन कुमार ने आपसी झगड़े के चलते हेड कांस्टेबल वकील को गोली मारी. घायल अवस्था मे हेड कांस्टेबल को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





