भारत

दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
14 July 2025 2:02 PM IST
दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
x
छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई।
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का बेटा है, जबकि दूसरा घायल शुभम कुमार रामदीरी का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढंके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश या वसूली विवाद का मामला माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का या जमीन का विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई है और अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके ही समाज के दीपो महतो ने गोली चलवाई है। बताया जा रहा है कि दीपो महतो और छोटू महतो के बीच आपसी लड़ाई चल रही है। मृतक अमित महतो कुछ दिनों पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
परिजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बाइक पर सवार कुछ लोग आए और गोली चलाने लगे। मृतक की मां ने बताया कि उनके समाज के लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story