भारत

जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 Aug 2022 12:05 PM IST
जिला कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक गोली गर्दन में लगी है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कचहरी में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई है. हरियाणा से पेशी पर आये मुल्जिम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद का बदमाश लखन सिंह पेशी के लिए आया था, तभी बदमाशों ने घेरकर 5 गोली मारी गई. एक गोली बदमाश के गर्दन में लगी और उसकी मौत हो गई है.

हापुड़ जिला कचहरी के गेट पर बदमाशों ने हरियाणा से पुलिस कस्टडी में आये बदमाश लखन सिंह पर 5 राउंड फायरिंग की. बदमाश को गोली लगी. घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एसपी हापुड़ दीपक भूकर ने मौत की पुष्टि की है. इससे पहले राका नाम के एक बदमाश की कचहरी में हत्या कर दी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story