भारत
फायरिंग हो गई गुटखा थूकने को लेकर, पड़ोसियों के बीच झगड़ा
jantaserishta.com
25 May 2025 3:10 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान खजूरी खास निवासी आमिर के रूप में हुई है. उसे पीठ पर गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात को गुटखा थूकने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद हुई. अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी. लेकिन तीखी नोकझोंक में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे आमिर घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है.
मामले में तीन लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है. जिनके नाम क्रमश: अमन (20), उसका पिता इरफान (40) और रेहान (18) है. अधिकारी ने बताया कि टीमों ने एक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद करने के प्रयास जारी हैं.
मामले में की जांच हो रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुटखा थूकने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर देसी पिस्तौल से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





