भारत

पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, पुलिस ने चारों बदमाश को ऐसे दबोचा

jantaserishta.com
23 April 2022 1:55 PM IST
पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, पुलिस ने चारों बदमाश को ऐसे दबोचा
x

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक युवक पर चार नामजद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला झालरापाटन शहर की ममता गली इलाके का है. इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, फायरिंग में घायल हुए युवक को एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. दूसरी तरफ, गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अजहर उर्फ गोली शुक्रवार की रात ममता गली में खड़ा था. तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही गोलू घायल हो गया. और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
मामले की जानकारी मिलते ही झालरापाटन थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फायरिंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें भी रवाना की गईं. पुलिस ने सारे मामले मे 12 घंटे के अंदर सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपियों दीपू, कुलदीप, राहुल और अज्जू पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश का है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से भी पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story