भारत

मामूली विवाद में दो युवकों के बीच फायरिंग से मचा हड़कंप

Admin4
18 Feb 2024 8:59 AM GMT
मामूली विवाद में दो युवकों के बीच फायरिंग से मचा  हड़कंप
x
पटना। राजधानी पटना के बहादुरपुर के नंद नगर में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दो युवक के बीच गोलीबारी हुई। इस हादसे में एक युवक को गोली लगी है। वह घायल हो गया है। जख्मी को इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद घायल युवक की पत्नी ने बहादुरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर हत्या की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। नंद नगर में शुक्रवार की शाम अमरजीत कुमार और पिंटू कुमार के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हो गया। इस मामले में दोनों के बीच शुक्रवार के शाम जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात अमरजीत कुमार नंद नगर पहुंचे और पिंटू कुमार को गोली मार दी।
गोली लगते ही पिंटू कुमार वहीं गिर पड़ा। इस बीच अमरजीत वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घायल पिंटू को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिंटू कुमार और अमरजीत कुमार नशे के आदि रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि छानबिन में यह प्रतीत हुआ है कि नशे के मामले को लेकर दोनों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम में भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान अमरजीत कुमार ने देर रात पिंटू पर गोली चला दी। पिंटू को एक गोली लगी और वह घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिंटू की स्थिति ठीक होने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
Next Story