भारत
2 आपराधिक गुटों के बीच फायरिंग, 10 से 12 राउंड गोलियां चली
jantaserishta.com
7 July 2023 4:30 PM IST

x
अपराधियों ने एक कारोबारी पर फायरिंग की।
रांची: झारखंड में शुक्रवार को रांची से लेकर जमशेदपुर तक बीच शहर में फायरिंग की वारदातें हुई। जमशेदपुर में जहां दो आपराधिक गिरोहों के बीच 10 से 12 राउंड गोलियां चली, वहीं, रांची में व्यस्त अरगोड़ा चौक के पास अपराधियों ने एक कारोबारी पर फायरिंग की।
जमशेदपुर की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि, रांची में रंजीत गुप्ता नामक जिस कारोबारी को गोली मारी गई है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जमशेदपुर में मानगो के छोटा पुल वाले व्यस्त इलाके में शुक्रवार को अचानक कई राउंड फायरिंग होने से दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह दो आपराधिक गिरोहों के बीच टकराव का मामला है। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के कई खोखे बरामद किए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है। यह टकराव मछली मार्केट से अवैध वसूली को लेकर हुआ है।
रांची की वारदात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक स्थित पुंदाग रोड की है। यहां बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता नाम के कोयला कारोबारी पर फायरिंग की। गोली उनकी जांघ में लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। रंजीत कुमार गुप्ता लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले हैं और कोयला कारोबार से जुड़े हैं। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
रांची और जमशेदपुर दोनों शहरों में इन दिनों लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। बीते बुधवार को जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेषनगर इलाके में अरविंद कुमार नामक एक युवक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था। इसी दिन रांची के रातू रोड में एक कारोबारी के मैनेजर और अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसफायरिंगकारोबारीरांचीजमशेदपुरJharkhandJharkhand NewsJharkhand PolicefiringbusinessmenRanchiJamshedpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





