भारत

पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, मारा गया वांटेड नक्सली

jantaserishta.com
23 May 2024 4:11 PM IST
पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, मारा गया वांटेड नक्सली
x
पुलिस एवं सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर हैं।
रांची: रांची और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सटे खूंटी-चाईबासा जिले की सीमा पर गुरुवार दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली मारा गया है। उसकी पहचान बुधराम मुंडा के रूप में हुई है। वह कई नक्सली वारदातों में वांटेड था।
रांची लोकसभा क्षेत्र सहित राज्य की चार सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। इसके ठीक पहले पड़ोस के जिलों में नक्सलियों की गतिविधियों का इनपुट मिला था और इसे लेकर पुलिस एवं सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।
बताया गया है कि गुरुवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने खुफिया इनपुट के आधार पर खूंटी-चाईबासा जिले के सर्वदा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया तो घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की। खूंटी डीएसपी वरूण रजक ने बताया है कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। कुछ अन्य नक्सली घायल हो सकते हैं। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली फरार हो गए।
बता दें कि खूंटी, सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, पलामू, लोहरदगा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रों में भी कई इलाके नक्सल प्रभावित माने गए थे, जहां इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच बंपर मतदान हो चुका है। अब, 25 मई को रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद क्षेत्रों में होने वाले मतदान में नक्सली किसी तरह से बाधा न पहुंचा सकें, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि जिले में मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां कुल सुरक्षा बलों की 32 कंपनियों की तैनाती की गई है। गुरुवार को रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर खास नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story