भारत

विश्वविद्यालय छात्रावास गेट पर फायरिंग, छात्रों में दहशत

jantaserishta.com
30 Jan 2025 2:01 PM IST
विश्वविद्यालय छात्रावास गेट पर फायरिंग, छात्रों में दहशत
x
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के एक छात्रावास पर तड़के सुबह कई राउंड फायरिंग हुई है। गोलीबारी की इस घटना से छात्रावास के छात्र दहशत में हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के ठक्कर बप्पा छात्रावास के मुख्य गेट पर गुरुवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस सहित नगर पुलिस उपाधीक्षक सीमा कुमारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि तीन दिन पहले इसी छात्रावास के छात्रों और पीजी-एक के छात्रों के बीच सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भयंकर झड़प हुई थी। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए थे। अब वहीं पर गोलीबारी होने से छात्र डरे हुए हैं। पिछले दिनों हुए विवाद और मारपीट की घटना की प्राथमिकी विश्वविद्यालय थाना में दर्ज कराई गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले की भी पुलिस अभी जांच कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। मुजफ्फरपुर नगर की पुलिस उपाधीक्षक सीमा देवी ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा एक छात्रावास पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। जल्द ही उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story