भारत

मेले में फायरिंग, जिला परिषद के पूर्व सदस्य गिरफ्तार, बंदूक जब्त

jantaserishta.com
21 Oct 2025 8:33 PM IST
मेले में फायरिंग, जिला परिषद के पूर्व सदस्य गिरफ्तार, बंदूक जब्त
x
फैली सनसनी.
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने फायरिंग के मामले में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी जब्त कर ली गई है। दीपावली की रात हुई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खड़काबाद में काली की पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अब्दुल मन्नान सोमवार की रात को अपने बेटे और साले के साथ बंदूक लेकर मेला स्थल पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों ने मेले स्थल पर बंदूक लाने का विरोध किया, जिससे बहस बढ़ गई और देखते ही देखते झड़प की स्थिति बन गई।
इसी दौरान मन्नान के साले मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूजा पंडाल क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल धनबाद के शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।
सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली। धनबाद मुख्यालय-1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया, “पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदूक जब्त कर ली गई है और यह जांच की जा रही है कि हथियार लाइसेंसी है या नहीं। घायलों को गोली लगी है या वे भीड़भाड़ में जख्मी हुए हैं, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।”
उन्होंने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग किसने की और हथियार किसके नाम पर है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस एहतियातन तैनात है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story