भारत

स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग

Shantanu Roy
26 Oct 2026 6:54 PM IST
स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर फायरिंग
x
BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत गोल जमाला में रविवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी की कंपनी के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर किए। बिना नंबर की बाइक पर आए हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। कारोबारी को पिछले महीने फिरौती के लिए कॉल आई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है। नालागढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है। इससे पहले शनिवार तडक़े बूटा पलासी में एक मकान के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने चार राउंड फायर किए थे। इनमें से दो गोलियां घर के बाहर खड़ी फॉच्र्यूनर गाड़ी में लगी थीं, जबकि दो हवाई फायर किए गए थे। गोल जमाला में फायरिंग रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव स्थित यूसुफ एंटरप्राइजेज के मुख्य गेट पर हुई।


कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत दीप सिंह निवासी गांव बड्डू रामशहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो नकाबपोश व्यक्ति कंपनी के गेट पर पहुंचे और करीब पांच राउंड फायर करने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेेज खंगाली जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और
गिरफ्तारी
के लिए टीमें काम कर रही हैं। गोल जमाला में स्क्रैप कारोबारी की कंपनी के गेट पर फायरिंग के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और वारदात में किसी गैंग की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। बूटा प्लासी में गत दिवस हुई फायरिंग की घटना में भी पहले एक करोड़ रुपए फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आई थी।
Next Story