भारत

मुखिया के घर गोलीबारी, जान बचाकर भागे लोग

jantaserishta.com
26 Aug 2023 12:00 PM IST
मुखिया के घर गोलीबारी, जान बचाकर भागे लोग
x
इस गोलीबारी में मुखिया के पति बाल -बाल बच गए।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियो ने एक पंचायत के मुखिया के आवास पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में मुखिया के पति बाल -बाल बच गए। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, सकरा थाना क्षेत्र के मच्छी पंचायत में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक मुखिया के घर के बाहर उनके पति के ऊपर गोली चला दी, इसमें मुखिया पति बाल बाल बच गए। मच्छी पंचायत के मुखिया कौशल्या देवी के पति ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर सवार दो अपराधी दरवाजे के पास पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गोली चलाने लगे। गोली घर के बाहर खड़े वाहन में भी लगी है। मुखिया और उनके पति भाग कर जान बचाई।
मुजफ्फरपुर (पूर्वी) पुलिस उपाधीक्षक शाहिरयार अख्तर ने शनिवार को बताया कि इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story