भारत

भैंसा-बुग्गी प्रतियोगिता में फायरिंग और जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

Nilmani Pal
22 Jan 2026 7:15 AM IST
भैंसा-बुग्गी प्रतियोगिता में फायरिंग और जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बुलंदशहर के गुलावठी के गांव कुरली में भैंसा बुग्गी दौड़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

कुरली गांव के रहने वाले संजय सोलंकी बेटे भोजपाल ने कुछ लोगों पर उसके भाई के साथ मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया उसका भाई सुमित कुमार व कविन्दर गांव मुहाने में लगे मेले से भैंसा-बुग्गी में वापस आ रहे थे। जब वे ग्राम कुरली पहुंचे तो पीछे से गांव के ही अतुल पुत्र कृष्ण व राजा पुत्र नीरज 10-15 लड़कों के साथ बैल-बुग्गी से रेस करते हुए गांव पहुंचे। उसके भाई ने उनसे धीरे चलने को कहा तो उन्होंने कविन्दर के साथ मारपीट की।

जान से मारने की नीयत से अतुल ने पिस्टल से फायर किए। इसमें उसका भाई बाल-बाल बचा। शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद असारोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद और 13 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गांव में पुलिस बल तैनात है।

उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित राधिका एन्क्लेव में सोमवार सुबह एक युवक और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले खाली कागजों पर दस्तखत कराने का प्रयास किया और इंकार करने पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। देहात पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null