भारत

दो पक्ष आमने-सामने! जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, कई घायल, देखें

jantaserishta.com
29 Feb 2024 3:14 PM IST
दो पक्ष आमने-सामने! जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव, कई घायल, देखें
x
पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखूंटी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात फायरिंग और पथराव तक आ गई। इस फायरिंग और पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पथराव और फायरिंग करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस विवाद से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर नूराबाद थाने लाई है। वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की बात कही जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story