भारत

भीषण आग की चपेट में पटाखा फैक्ट्री, 17 मौतें

jantaserishta.com
1 April 2025 3:43 PM IST
भीषण आग की चपेट में पटाखा फैक्ट्री, 17 मौतें
x
धमाका हुआ.
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। जिन लोगों की मौत हुई है, वह फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक अब तक मलबे से 17 शव निकाले जा चुके हैं।
एसपी अक्षय राज मकवाना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 17 लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य जारी है। वहीं दीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए, जिसके बाद डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के दमकल कर्मी मौके पर हैं।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े धमाके की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चार घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।
इससे पहले 13 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा था, अब तक फैक्ट्री के मलबे से 13 शव निकाले जा चुके हैं। पूरा आरसीसी स्लैब ढह गया था। राहत दल मलबा हटा रहा है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की हालत स्थिर है। पुलिस जांच जारी है, आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story