भारत

आग का तांडव: 10 नावें जलकर खाक, झील के किनारे दिखा ऐसा मंजर...VIDEO

jantaserishta.com
7 Dec 2025 5:56 PM IST
आग का तांडव: 10 नावें जलकर खाक, झील के किनारे दिखा ऐसा मंजर...VIDEO
x
मचा हड़कंप.
कोल्लम: केरल के कोल्लम में बड़ी घटना सामने आई. अष्टमुडी झील के किनारे खड़ी 10 नौकाएं आग की भेंट चढ़ गईं. घटना सुबह करीब 2:30 बजे कुरीपुझा चर्च के पास स्थित बोट एंकरिंग पॉइंट पर हुई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. कलेक्टर एन. देवदास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद नौकाओं में मौजूद गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई और कई नावें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं. हालांकि, मौके पर खड़ी अन्य नावों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया.
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी. आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में काफी लम्बा समय लगा. लेकिन इस पूरे मामले में राहत की बात यह रही कि आग की घटना में किसी के चपेट में आने की सूचना नहीं है.
जली हुई नावें मुख्यतः कुलाचल और पूवर के मछुआरों की बताई जा रही हैं. इनमें ट्रॉलिंग नावें और छोटी पारंपरिक नौकाएं शामिल हैं, जो गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं. आग से इन नावों को भारी नुकसान पहुंचा है.
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आग किसी तकनीकी खराबी, लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी. फिलहाल क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story