भारत

नौकरी से निकाला तो मालिक से लिया बदला, गैराज में 20 गाड़ियां खाक

jantaserishta.com
3 Oct 2026 12:12 PM IST
नौकरी से निकाला तो मालिक से लिया बदला, गैराज में 20 गाड़ियां खाक
x
जानें पूरा मामला.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक पूर्व कर्मचारी पर अपने मालिक के गैराज में आग लगाने का आरोप लगा है. शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुई इस घटना में गैराज में खड़ी करीब 20 दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग इतनी भीषण थी कि पास में स्थित एक डॉक्टर का क्लीनिक भी इसकी चपेट में आ गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस आगजनी में 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
यह घटना नागपुर के कपिल नगर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में हुई. यहां सतीश यादव का दिवेश होंडा सर्विस नाम से गैराज है. बताया जा रहा है कि राजू महेंद्रकर नाम का युवक पहले इसी गैराज में काम करता था. करीब दो महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक राजू को शराब की लत थी और इसी वजह से गैराज मालिक सतीश यादव ने उसे काम से हटा दिया था. नौकरी जाने के बाद से वह नाराज चल रहा था. आरोप है कि शुक्रवार तड़के वह गैराज के पास पहुंचा और आग लगा दी. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गैराज में खड़ी बाइक और स्कूटर धू-धूकर जलने लगे.
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस का डॉक्टर क्लीनिक भी इसकी चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति गैराज के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगजनी के पीछे की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story