भारत

नौकरी से हटाया, तो 15 कारों पर उड़ेला तेजाब

jantaserishta.com
17 March 2023 10:21 AM IST
नौकरी से हटाया, तो 15 कारों पर उड़ेला तेजाब
x

DEMO PIC 

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
नोएडा (आईएएनएस)| सेक्टर-76 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसायटी में काम से हटाने जाने से नाराज एक सफाईकर्मी ने 15 कारों पर तेजाब उड़ेल दिया। इस संबंध में सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने आरोपित के खिलाफ सेक्टर-113 कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हरदोई निवासी रामराज के रूप में हुई है। वह होशियारपुर गांव में किराये के मकान में रहता है और सेक्टर-75 की सोसायटी में कारों की सफाई का काम करता था। गत दिवस उसे सोसायटी वालों ने काम से हटा दिया था। इसके बाद से नाराज था।
इस कारण बुधवार सुबह नौ बजे आरोपी सोसायटी के पाकिर्ंग में तेजाब की बोतल के साथ पहुंचा। उसने कारों पर तेजाब उड़ेल दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन सोसायटी के सुरक्षागाडरें ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचित किया। आरोपी 2016 से सोसायटी में काम कर रहा था। लगभग एक हफ्ते पहले उसे सही से काम नहीं करने पर हटा दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story